Monday, March 28, 2011

सिर्फ तुम

तुम्हारे आने की आहट का अहसास ही
नया जीवन दे जाता है मुझे।
तुम्हे अपने संग पाकर तो जैसे होठों
पर मुस्कान आ जाती है मेरे।
तुम्हारी वही जानी-पहचानी सी खुशबू
आज भी विचलित कर देती है।
अब तो तुम्हारा साथ मुझे मेरे भगवान
सा प्रतीत होता है ।
बेखोफ होकर चल पड़ी हु की हर पल
तुम संभाल ही लोगे मुझे।
तुम ही तो अपने प्यारे से अहसास से
पूर्ण करते हो मुझे।
सिर्फ तुम सिर्फ तुम ही तो .........